हरियाणा सरकार ने किसानों, मजदूरों को दी राहत, सीएम सैनी ने किया ये ऐलान

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Dec, 2025 10:39 AM

haryana government has provided relief to farmers and laborers

हरियाणा सरकार ने बीते दिन किसानों व मजदूरों को राहत दी। वहीं शहरों के विकास के लिए प्रदेश का खजाना खोला।

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने बीते दिन किसानों व मजदूरों को राहत दी। वहीं शहरों के विकास के लिए प्रदेश का खजाना खोला। सीएम सैनी ने प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां (पैक्स) से जुड़े किसानों व मजदूरों के ऋण के निपटान के लिए एकमुश्त समाधान योजना की घोषणा की। इसके तहत छह लाख 81 हजार 182 किसानों व मजदूरों के ब्याज के 2266 करोड़ रुपये माफ किए जाएंगे। 

बताया जा रहा है कि मानसून सीजन में बाढ़ से प्रभावित 53,821 किसानों को करीब 116 करोड़ रुपये मुआवजा राशि जारी कर दी गई है। बाजरा भावांतर योजना के तहत प्रदेश के 1 लाख 57 हजार किसानों को 358 करोड़ 62 लाख रुपये जारी किए गए। शहरों में विकास की गति देने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और विभिन्न महानगरीय विकास प्राधिकरणों को 1700 करोड़ रुपये दिए गए। नायब सैनी ने कहा कि अगस्त-सितंबर में हरियाणा में भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। इससे हजारों किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। नुकसान की भरपाई के लिए 15 सितंबर तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया था। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!