जींद में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को पता चला

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 09 Dec, 2025 10:21 PM

minor girl gang raped in jind

जींद के एक गांव में 4 लड़कों पर एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का शिकायत पर पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नरवाना (गुलशन चावला) : जींद के नरवाना सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 लड़कों पर एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का शिकायत पर पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित लड़की ने बताया कि उसकी गांव के ही एक लड़के से बात होती थी। पीड़िता ने बताया कि सोमवार को वह लड़का उसे बाइक पर कहीं ले गया। लड़के के 3 अन्य दोस्त वहां पहले से मौजूद थे। चारों आरोपियों ने उसकी साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी थी। 

घटना के बाद जब वह घर पहुंची तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन पीड़िता को नागरिक अस्पताल ले गए, जहां से उसे जींद रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!