जींद में सनसनी... युवक की हत्या कर बेड में छिपाई लाश, ऐसे हुआ खौफनाक वारदात का खुलासा

Edited By Harman, Updated: 24 Apr, 2026 05:41 PM

sensation in jind young man murdered and body hidden in bed

हरियाणा के जींद से एक रुह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 40 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद शव को घर के बेड में छुपाया गया है। इस खौफनाक वारदात के बाद पूरा इलाका सिहर उठा है।

जींद (विजेंद्र बाबा): जुलाना क्षेत्र के नंदगढ़ गांव में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। गांव के एक युवक की हत्या कर उसके शव को बेड में छुपा दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नंदगढ़ निवासी 40 वर्षीय चांद के रूप में हुई है। चांद अविवाहित था और अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता था। बताया जा रहा है कि वह अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। घटना का खुलासा तब हुआ जब घर के अंदर से बदबू आई। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएफएल (स्टेट फॉरेंसिक लैब) टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी ऋषभ सोढ़ी और थाना प्रभारी कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भेज दिया है।

युवक 22 अप्रैल से था लापता 

DSP ऋषभ सोढ़ी ने बताया कि जुलाना थाना में सूचना मिली थी कि एक युवक जो 22 अप्रैल से लापता था, जिसकी सूचना उसके भाई सतबीर द्वारा जुलाना थाना में दी गई थी, उसके जो दो साथी थे रामकेश व मोहित आखरी बार उनके साथ 22 अप्रैल को देखा गया था। सतबीर ने आज अपने भाई चांद की मोहित के घर पर जाकर तलाश की तो उसने देखा कि उसके घर पर जो बैड रखा हुआ है, उसमें से काफी बदबू आ रही थी। मोहित और रामकेश वहां से मिसिंग थे, जब बैड को खोलकर सतबीर ने देखा तो बैड में उसके भाई की गली सड़ी लाश मिली। 

परिवार ने दो युवकों पर लगाया हत्या का आरोप 

पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है और उपयोग को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या का कारण इनका आपसी झगड़ा बताया गया है। परिवार द्वारा गांव के दो युवक रामकेश और मोहित पर शक जाहिर किया गया है। इनका आपस में किस कारण झगड़ा हुआ है, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पता चल पाएगा। उन्होंने बताया की डेड बॉडी दो दिन पुरानी है, मृतक की बॉडी मोहित के घर पर पाई गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!