JJP की रैली पर बोले कांग्रेस सांसद जयप्रकाश, इनेलो-जजपा के बीच चल रहा रैलियों का कंपटीशन

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Dec, 2025 10:56 AM

congress mp jaiprakash spoke on jjp rally

जननायक जनता पार्टी द्वारा रविवार को जींद में रैली का आयोजन किया गया। रैली पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने कहा कि स्थापना दिवस पर सभी पार्टियां अपनी रैली करती है।

हिसार (विनोद सैनी) : जननायक जनता पार्टी द्वारा रविवार को जींद में रैली का आयोजन किया गया। रैली पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने कहा कि स्थापना दिवस पर सभी पार्टियां अपनी रैली करती है। कुछ समय पहले इनेलो ने भी अपनी पार्टी का स्थापना दिवस मनाया था। जयप्रकाश ने कहा कि इनेलो और जजपा में कॉम्पिटिशन चल रहा है। दोनों पार्टी के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। 

कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा सरकार पूरी तरह से वोट चोरी पर बनी हुई है। वोट चोरी को लेकर आगामी 14 तारीख़ को महारैली होने जा रही है। जय प्रकाश ने कहा कि बिहार चुनाव में भी वोट की महा चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर की भर्ती में दूसरे राज्यों के कैंडिडेट्स को भर्ती किया गया है। हरियाणा के नौजवानों के साथ यह एक षड्यंत्र रचा गया है। सरकार के मंत्री ना तो रोज़गार पर चर्चा करते हैं और न ही महँगाई और विकास जैसे मुद्दों पर। 

जय प्रकाश ने कहा कि बिजेंद्र सिंह कांग्रेस पार्टी में नए-नए आए हैं। उन्हें भी पार्टी के तौर तरीक़ों को सीखना होगा। अभय सिंह चौटाला पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जयप्रकाश ने कहा कि वे हमेशा कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के ख़िलाफ़ बोलते रहे हैं। इसलिए आज उनकी पार्टी ज़ीरो हो गई है। उन्होंने कहा कि जब भी किसी नेता को मौक़ा मिलता है तो उसका सदुपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज जनता ने मान लिया है जजपा और इनेलो भाजपा के लिए काम कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!