डेयरी में दूध लेने गई थी मासूस, तभी रोते हुए लौटी घर वापिस...मां ने पूछा तो बताई हैरान करने वाली बात

Edited By Isha, Updated: 12 Dec, 2025 06:05 PM

minor girl molestation case in ambala

साहा के गांव बिहटा से एक नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बराड़ा(अनिल शर्मा): साहा के एक गांव से एक नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी की उम्र 12 वर्ष है। उन्होंने कहा कि उनके पड़ोस में एक दूध की डेयरी है, जहां उनकी बेटी दूध लेने गई थी।

शिकायत के अनुसार जैसे ही बच्ची दूध डलवाने लगी, डेयरी पर काम करने वाला व्यक्ति रामतेज ने उसके साथ गलत हरकत की। अचानक हुई इस हरकत से बच्ची घबरा गई और रोने लगी। बच्ची रोती हुई घर पहुंची और उसने अपनी मां व अन्य परिजनों को पूरी घटना बताई।

साहा थाना प्रभारी कर्मवीर सैनी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे अब कोर्ट में पेश किया जा रहा है।जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!