Ambala: मातम में बदलीं रिसेप्शन की खुशियां, 2 गुटों के खूनी संघर्ष में गई एक की जान

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Feb, 2026 10:56 AM

young man lost his life in a bloody clash between two groups in ambala

अंबाला कैंट स्थित सिया वाटिका पैलेस मे बीती रात एक रिसेप्शन समारोह के दौरान खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने इतना तूल पकड़ा कि हमलावरों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला कैंट स्थित सिया वाटिका पैलेस मे बीती रात एक रिसेप्शन समारोह के दौरान खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने इतना तूल पकड़ा कि हमलावरों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में अंबाला सिटी के दुर्गा नगर निवासी एक युवक की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। वारदात के बाद  हमलावर मौके से भाग गए। 

मृतक की पहचान अंबाला सिटी के सोनू (22) के रूप में हुई जबकि सिटी दुर्गा नगर निवासी भूपिंदर (20) घायल व जसराज(19) को रेफर कर दिया गया। सोनू व भूपिंदर दोस्त जसराज के साथ समारोह में आए हुए थे। पार्किंग में जसराज उर्फ जस्सा को पुरानी रंजिश के चलते 7-8 लड़कों ने हमला कर दिया था। तीनों के एक-एक चाकू लगा है। यह पूरा मामला पैलेस के CCTV कैमरे में कैद हो गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!