बिहार चुनाव प्रचार में कांग्रेस के स्टार कम्पेनरों में हरियाणा से सुरजेवाला व प्रदीप नरवाल शामिल

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Nov, 2025 02:41 PM

congress star campaignersbiha r election include surjewala pradeep narwal

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के हरियाणा में से मात्र दो नेताओं की चुनाव प्रचार के लिए ड्यूटी लगी है।

चंड़ीगढ़ (धरणी) : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के हरियाणा में से मात्र दो नेताओं की चुनाव प्रचार के लिए ड्यूटी लगी है।  राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल जो हरियाणा से आते हैं इन दो नेताओं की ड्यूटी बिहार चुनाव में प्रचार के लिए लगाई गई है।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनके पुत्र दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, कांग्रेसी सांसद तथा राष्ट्रीय नेता कुमारी शैलजा, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह जैसे सरीखे नेताओं के नाम भी बिहार चुनाव प्रचार के लिए जारी की गई कांग्रेस की सूची में नहीं है।

राहुल गांधी अपनी वा प्रियंका गांधी की कोर कमेटी के सदस्य  प्रदीप नरवाल को आल इंडिया कांग्रेस का सचिव पद पहले से मिला हुआ है। प्रदीप नरवाल पूर्व में जेएनयू के छात्र नेता भी रह चुके हैं।प्रदीप नरवाल हरियाणा के सोनीपत ज़िलें के कथुरा गांव के रहने वाले है। इनकी छवि हमेशा से अंबेडकरवादी दलित नेता की रही है। मध्यम वर्गीय परिवार में जन्में प्रदीप नरवाल का जीवन संघर्ष भरा रहा है। इससे पहले प्रदीप नरवाल हरियाणा कांग्रेस में अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके है। उसके बाद इन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग में राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर व उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया गया था। प्रदीप नरवाल एक साधारण दलित परिवार से हैं। ग़ांधी परिवार की निकटता के कारण राष्ट्रीय सचिव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, सह प्रभारी-उत्तर प्रदेश व प्रियंका गांधी के सचिव के रूप में यूपी के सह-प्रभारी भी हैं। हरियाणा में वह दीपेंद्र हुड्डा के करीबी हैं। 

रणदीप सिंह सुरजेवाला हरियाणा में पूर्व मंत्री रहे हैं। राष्ट्रीय कांग्रेस में महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन हैं।कांग्रेस की राजनीति में सोनिया,राहुल व प्रियंका तीनों के अत्यन्त विश्वस्त साथियों में शामिल है।गांधी परिवार ने बिहार चुनाव प्रचार के लिए अपने विश्वस्त रणदीप सुरजेवाला व प्रदीप नरवाल पर भरोसा जताया है।इसीलिए इन दोनों के नाम स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।दूसरी तरफ भाजपा हरियाणा के द्वारा बिहार चुनावों में पिछले 15 दिनों से कई दिग्गजों व मंत्रियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुद कमान संभाली हुई है। केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी,कृष्ण लाल पंवार,विपुल गोयल ,पूर्व मंत्री असीम गोयल लगातार वहीं चुनाव प्रचार में कमान संभाले हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!