कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के घर तीसरे दिन भी इनकम टैक्स रेड जारी

Edited By Isha, Updated: 25 Jul, 2019 12:47 PM

congress leader kuldeep bishnoi s house released on the third day

कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई के हिसार के सेक्टर-15 स्थित आवास, सिरसा रोड स्थित कार शोरूम और दिल्ली में इनकम टैक्स विभाग की रेड आज तीसरे दिन भी जारी र

हिसार: कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई के हिसार के सेक्टर-15 स्थित आवास, सिरसा रोड स्थित कार शोरूम और दिल्ली में इनकम टैक्स विभाग की रेड आज तीसरे दिन भी जारी रही है। इंकम टैक्स की टीम घर की छत पर रखी टंकियों से लेकर पार्क और मेनहोल तक खंगाल चुकी है लेकिन अभी तक कोई बड़ा खुलासा नहीं हो पाया।

गौरतलब है कि  मंगलवार सुबह 8 बजे से जांच की जा रही है, जो बुधवार रात 2 बजे के बाद भी जारी थी। इस बीच अधिकारियों ने भव्य से उन करीबियों के बारे में भी पता किया, जो परिवार के कारोबार में अकसर साथ रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस ने कुलदीप की कोठी के रास्ते पर बेरिकेडिंग लगा दिए, ताकि कोई वाहन नहीं निकल पाए। 

अफसरों ने घर और प्रतिष्ठानों में रखी हर अलमारी, दस्तावेज, इलेक्ट्राॅनिक सामान तक की जांच कर ली है। सूत्रों के अनुसार, अब जांच परिवार के करीबियों व कामकाज संभालने वालों पर टिक गई है, ताकि पता लगाया जा सके कि कौन-कौन से कारोबार चल रहे हैं। परिवार के वर्षों से राजदार रहे मुनीमों की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!