'कांग्रेस ने सरदार वल्लभभाई का अपमान ही किया', पटेल की जयंती पर बोले अनिल विज

Edited By Deepak Kumar, Updated: 31 Oct, 2025 09:31 PM

congress has only insulted sardar vallabhbhai  said anil vij

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

अंबाला (अमन कपूर) : कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया फिर सभी को शपथ भी दिलाई। वहीं अंबाला पुलिस के जवानों ने भी अपनी प्रस्तुति दी है और देशभक्ति भरा गीत भी गाया। अंबाला में आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन पर यूनिटी का आयोजन किया गया था।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का एक ही नारा था कि उन्हें देश को आगे बढ़ाना है। उनके लिए सबसे पहले देश उसके बाद बाकी सब चीज थी। उन्होंने देश के लिए बहुत काम किया है। एक वक्त था जब उन्होंने प्रधानमंत्री बनना था, लेकिन उस वक्त उनसे कहा गया कि जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बना दिया जाए। उन्होंने बेफिक्र होकर जवाहरलाल नेहरू के प्रधानमंत्री बनने पर भी खुशी जताई।

मंत्री ने आगे बताया कि उनका बस एक ही सपना था कि हमारा देश आगे बड़े जात-पात और धर्म के आधार पर न बांटे। उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया लेकिन कांग्रेस ने उनका उतना ही अपमान किया। 41 साल के बाद जाकर उन्हें भारत रत्न से नवाजा गया, जबकि उसी वक्त नवाजा जाना चाहिए था। कांग्रेस ने न ही उनकी कदर की और न ही उनके काम को सराहा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!