तंवर के जाने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं : आनंद शर्मा

Edited By Isha, Updated: 17 Oct, 2019 11:54 AM

congress does not mind tanwar s departure anand sharma

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आंनद शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के पार्टी छोडऩे से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पडऩे वाला,क्योंकि लोग  सब जानते हैं। उन्होंने कटाक्ष किया,क्या कभी

चंडीगढ़ (बंसल): पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आंनद शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के पार्टी छोडऩे से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पडऩे वाला,क्योंकि लोग  सब जानते हैं। उन्होंने कटाक्ष किया,क्या कभी किसी ने विभीषण का मंदिर देखा है। पार्टी कार्यालय में पत्रकारवार्ता दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में आकर राष्ट्रवाद का खूब ङ्क्षढढोरा पीटते हैं लेकिन पहले देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर बात करें। उन्होंने मोदी सहित भाजपा नेताओं को चुनौती दी कि किसी भी मंच पर बहस कर सकते हैं कि भाजपा सरकार ने अपने शासनकाल में क्या किया।

उन्होंने कहा कि जनता हिसाब मांग रही है और मोदी व मनोहर हिसाब देने की बजाए दूसरी बातों में लोगों को उलझाने में लगे हैं। उन्होंने सवाल किया कि हरियाणा में बेरोजगारी दर इतनी ज्यादा क्यों है। क्यों नहीं एक भी नई औद्योगिक इकाई स्थापित हो पाई। 

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था का जनाजा निकल गया है और प्रधानमंत्री को चिंता की बजाए फिजूल मुद्दों की पड़ी है। उन्होंने कहा कि मोदी व खट्टर का विरोध किया तो देशद्रोही हो गया,यह कौन सा राष्ट्रवाद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भी शासन किया है लेकिन किसी के बोलने पर बंदिश नहीं लगाई और न ही चुनावी दिनों में विरोधियों के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे डलवाए। यह गलत रिवायत है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के कई मंत्री चुनाव हार रहे हैं और भाजपा का ग्राफ दिनों दिन गिरता जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!