"पहले की सरकारों में भ्रष्टाचारियों को बचाया जाता था, मोदी राज में सीधे कार्रवाई होती है" : कृष्ण पाल गुर्जर

Edited By Harman, Updated: 12 Jun, 2026 01:54 PM

under modi s rule direct action is taken against the corrupt  krishan pal

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार को दबाया जाता था और भ्रष्टाचारियों को बचाया जाता था, परंतु नरेंद्र मोदी के राज में भ्रष्टाचार को पकड़ा जाता है और भ्रष्टाचारियो पर कड़ी कार्रवाई की जाती है।।

फरीदाबाद ( अनिल राठी) : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार को दबाया जाता था और भ्रष्टाचारियों को बचाया जाता था, परंतु नरेंद्र मोदी के राज में भ्रष्टाचार को पकड़ा जाता है और भ्रष्टाचारियो पर कड़ी कार्रवाई की जाती है।।

दरअसल फरीदाबाद नगर निगम में हुए फाइनेंस कमेटी के गठन को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश हो या प्रदेश पहले भी विकास प्रक्रिया निरंतर चल रही थी और आगे भी इसी प्रकार चलती रहेगी,सरकार के पास पैसे की कोई कमी नही है।

 वहीं भ्रष्टाचार पर कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि पहले की सरकारों की तरह नहीं है। आज की सरकार में भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाती है। चाहे वह किसी भी पद पर बैठा हो। उन्होंने कहा ना ही सिर्फ फरीदाबाद बल्कि हरियाणा के सभी जिलों में लोकल बॉडी को लेकर एक जांच होनी चाहिए और जो भी भ्रष्टाचार करता पाया जाए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!