पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ थाने में पहुंची शिकायत

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 24 Nov, 2018 12:04 PM

complaint reached in the police station against former hooda

एक आर.टी.आई. के खुलासे के बाद आर.टी.आई. कार्यकर्ता ने गुडग़ांव के सैक्टर 29 थाने में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हुडा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ फर्जी तरीके से अप्पू घर चलाने वाली एक....

गुडग़ांव(ब्यूरो): एक आर.टी.आई. के खुलासे के बाद आर.टी.आई. कार्यकर्ता ने गुडग़ांव के सैक्टर 29 थाने में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हुडा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ फर्जी तरीके से अप्पू घर चलाने वाली एक कम्पनी को सैंकड़ों करोड़ की जमीन मात्र 83.5 करोड़ में देने का आरोप लगाया है। पुलिस में शिकायत देकर इस मामले में आपराधिक मुकद्दमा दर्ज करके जांच की मांग की है। हालांकि इस मामले में जब सैक्टर 29 थाना एस.एस.ओ. से बात की तो उन्होंने कहा कि इस तरह की शिकायत उनके संज्ञान में नहीं है।

आर.टी.आई. कार्यकर्ता का आरोप है कि सैक्टर 29 में बस स्टैंड और धर्मशाला के लिए 25 एकड़ बेशकीमती जमीन भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मास्टरप्लान में छेड़छाड़ करके अप्पू घर को दे दिया। आरोप है कि ऑक्शन के समय यह शर्त रखी गई इस जमीन को खरीदने वाली कम्पनी जमीन का एग्रीमैंट दूसरी कम्पनी को किराए के रूप में नहीं करेंगे, ऐसी शर्त तो होने से दूसरी कम्पनियों ने उस समय बोली अधिक नहीं लगाई। आरोप है कि अप्पू घर ने जिन्हें प्रॉपर्टी बिक्री की उन्हें कब्जा नहीं दिया, जिसको लेकर निवेशकों ने इस मामले में पहले ही एफ.आई.आर. करवा रखी है। 

आरोप है कि यह करीब 2900 करोड़ का घोटाला हो सकता है। यह जमीन 2011 में अप्पू घर के नाम हुई मात्र 3 महीने बाद कम्पनी ने यह आदेश ले लिया कि कम्पनी जमीन को किसी दूसरे को भी किराए पर दे सकती है या बिक्री कर सकती हो, जिसके तहत कम्पनी ने मात्र 10 प्रतिशत जमीन करीब करीब 225 करोड़ रुपए में बिक्री कर ली।

आर.टी.आई. कार्यकर्ता हरेंद्र सिंह ढींगरा ने बताया कि आर.टी.आई. से जानकारी मिलने के बाद हमने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ लिखित में शिकायत सैक्टर 29 थाने में दी है। मांग की है कि इस मामले की जांच करके संबंधित अधिकारियों सहित कम्पनी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!