सपना पर विवादित बयान का मामला: दिग्विजय ने मांगा 15 दिन का समय

Edited By Shivam, Updated: 15 Jul, 2019 09:35 PM

जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला द्वारा सपना चौधरी पर टिप्पणी करने के मामले में दिग्विजय सिंह चौटाला महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए, बल्कि बल्कि  दिग्विजय ने आयोग को एक पत्र लिखकर 15 दिन का समय मांगा है। बता दें कि हरियाणा महिला आयोग ने दिग्विजय को...

पंचकूला (उमंग): जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला द्वारा सपना चौधरी पर टिप्पणी करने के मामले में दिग्विजय सिंह चौटाला महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए, बल्कि बल्कि  दिग्विजय ने आयोग को एक पत्र लिखकर 15 दिन का समय मांगा है। बता दें कि हरियाणा महिला आयोग ने दिग्विजय को प्रत्यक्ष रूप से हाजिर होने के लिए आज का समय दिया था, लेकिन आज दिग्विजय चौटाला पेश नहीं हुए।

इस बारे में महिला आयोग हरियाणा की वाइस चैयरमेन प्रीती भारद्वाज ने बताया कि दिग्विजय ने लेटर भेजकर जवाब देने के लिए 15 दिन का समय मांगा है। प्रीति भारद्वाज ने कहा कि दिग्विजय को इस मामले में जवाब देना ही होगा।

गौरतलब है कि चंद दिनों पहले हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी ने भाजपा ज्वाईन की है, जिसपर दिग्विजय चौटाला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अब नाचने-गाने वाले लोग भाजपा को वोट दिलाएंगे। वहीं दिग्विजय चौटाला ने सपना चौधरी के पेशे को अश्लील बताया था। उन्होंने भाजपा पर बोलते हुए कहा था कि ऐसा करके भाजपा राजनीतिक संस्कृति को खत्म कर रही है।

सपना पर दिग्विजय का तंज- नाचने-गाने वाले ठुमके लगाकर दिलाएंगे भाजपा को वोट

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!