ऑपरेशन सिंदूर एक सैन्य अभियान नहीं बल्कि हमारी आत्मा की गरिमा का प्रतीक बन गया है- सीएम नायब सैनी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 16 May, 2025 03:23 PM

cm nayab saini said india take strict action against terrorism

भारत शुरू से ही शांतिप्रिय देश रहा है। भारत ने बहुत कुछ सहा है, लेकिन इस सहनशीलता को कमजोरी समझने वालों को भारत ने अपना रौद्र रूप भी दिखाया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): भारत शुरू से ही शांतिप्रिय देश रहा है। भारत ने बहुत कुछ सहा है, लेकिन इस सहनशीलता को कमजोरी समझने वालों को भारत ने अपना रौद्र रूप भी दिखाया है। पिछले दिनों पहलगाम में हुए आतंकी हमले में बाद आतंकवाद को जो मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया यह इसका प्रमाण है। गुड़गांव में श्रीकृष्ण कृपा प्रेरणा उत्सव श्री राधा जागरण में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर एक सैन्य अभियान नहीं बल्कि हमारी आत्मा की गरिमा का प्रतीक बन गया है।

 गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

आज हम गुड़गांव की जिस भूमि पर खड़े हैं यह केवल एक आधुनिक शहर नहीं बल्कि महाभारत काल की सांस्कृतिक चेतना की भूमि है। इसी भूमि पर गुरु द्रोणाचार्य ने अपने शिष्यों को धर्म और युद्ध की शिक्षा दी थी। आज श्रीकृष्ण कृपा प्रेरणा उत्सव के माध्यम से एक बार फिर इस विरासत को फिर से जागृत कर रहे हैं। यह केवल अतीत नहीं बल्कि भविष्य की प्रेरणा भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार केवल विकास के आयामों तक ही सीमित नहीं है बल्कि हम चाहते हैं कि हरियाणा में आध्यात्मिक चेतना का भी उत्थान हो और इसी उद्देश्य से कुरुक्षेत्र को धर्म नगरी के रूप में वैश्विक पहचान देने हेतु गीता महोत्सव को अंतराष्ट्रीय स्वरूप दिया गया है। यही कारण है कि आज विदेशों में भी गीता जयंती महोत्सव मनाया जाता है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब श्री राधा नाम का उच्चारण हो रहा है तो यह हमारी भक्ति नहीं बल्कि हमारी चेतना है। भगवान श्रीकृष्ण ने जो गीता में कहा वह श्रीराधा के बिना अधूरा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा शक्ति व शांति के संतुलन से राष्ट्र निर्माण संगोष्ठी मेंं भी शिरकत की और कहा कि भारत शांति के साथ प्रबल शक्ति भी रखता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सकारात्मक सोच केवल आतंकवाद को समाप्त करने की थी न कि युद्ध करने की। व्यवस्था पूर्ण तरीके से भारत ने कदम उठाए और आतंकवाद को मिट्टी में मिलाने का काम करते हुए आतंकवाद पर कुठाराघात किया है।

 

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के साथ भारत को आगे बढाने में सरकार ने ठोस निर्णय लिए। देश हर क्षेत्र में आगे बढ़े, इसके लिए प्रधानमंत्री ने सराहनीय दूरगामी सोच को चरितार्थ किया। उन्होंने हाल ही में भारतीय सीमाओं पर हुए हमलों में शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को सलाम किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार  सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति के साथ, समाज के हर वर्ग को एकजुट कर एक समरस समाज बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!