हरियाणा में मजदूरों को "100 दिन की गारंटी", किसी ने हक मारा तो होगी कार्रवाई

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 04 Sep, 2025 04:33 PM

100 days guarantee to workers in haryana

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में किसी भी मजदूर को न्यूनतम वेतन से वंचित नहीं रखा जाएगा।

चंडीगढ़ : हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में किसी भी मजदूर को न्यूनतम 100 दिन के वेतन से वंचित नहीं रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कहीं मजदूरों को इस अधिकार से वंचित करने की शिकायत मिलती है तो सरकार गंभीरता से कार्रवाई करेगी।

यह आश्वासन मंत्री ने अपने कार्यालय में हुई बैठक के दौरान दिया, जहाँ राष्ट्रीय मजदूर किसान मंच के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। बैठक में मंच ने 5 अगस्त 2025 को जारी आदेश को वापस लेने और पूरे राज्य में स्वतंत्र जांच कराने की मांग रखी। मंत्री ने इस पर सहमति जताते हुए आदेश की समीक्षा और निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मजदूरों के हितों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर उनके अधिकारों से समझौता नहीं होने दिया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!