सीएम मनोहर का दावा- इस बार बरोदा में बीजेपी का पहला विधायक होगा

Edited By Shivam, Updated: 23 Aug, 2019 05:54 PM

18 अगस्त से शुरू हुई मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा आज पांचवे दिन गोहाना के चिड़ाना गांव पहुंची। जहां यात्रा का जोरदार स्वागत सैकड़ों ग्रामीणों ने किया। लोगों की ओर से मिले समर्थन और एकत्रित जनसमूह को देख सीएम मनोहर भी फूले नहीं समाए।

गोहाना (सुनील जिंदल): 18 अगस्त से शुरू हुई मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा आज पांचवे दिन गोहाना के चिड़ाना गांव पहुंची। जहां यात्रा का जोरदार स्वागत सैकड़ों ग्रामीणों ने किया। लोगों की ओर से मिले समर्थन और एकत्रित जनसमूह को देख सीएम मनोहर भी फूले नहीं समाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहली बार बरोदा हलके में बीजेपी का विधायक बनेगा। जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि उम्मीदवार कोई भी हो, वोट बीजेपी को ही देना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब के आशीर्वाद से ही 75 पार के आंकड़े को लेकर भाजपा हरियाणा में आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि आपके जन समर्थन व आशीर्वाद से जो सरकार हरियाणा में बनी वह एक इमानदार सरकार रही है और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का कार्य किया है। अब एक बार फिर से हरियाणा में 75 के आंकड़े को लेकर भाजपा आगे बढ़ रही है आप सब का आशीर्वाद एक बार फिर से प्राप्त होने के बाद फिर से सरकार बनाने का कार्य होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!