मनरेगा साइट पर CM फ्लाइंग का छापा, काम में मिली बड़ी गड़बड़ी, मचा हड़कंप

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 26 Sep, 2025 07:34 PM

cm flying squad raids mnrega site finds major irregularities in work

मनरेगा कार्यों में धांधली की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने छापेमारी की...

नारनौंद (हरेकश जांगड़ा) : नारनौंद क्षेत्र के गांव खेड़ी जालब में मनरेगा कार्यों में धांधली की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने छापेमारी की। इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, मजदूर और जिम्मेदार लोग सतर्क हो गए और आनन-फानन में कागजात दुरुस्त करने लगे।

जांच के दौरान कई गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं। टीम ने पाया कि मेट के रूप में काम कर रही महिला खुद खड़ी होकर किसी अन्य महिला की हाजरी दर्ज करा रही थी। इसके अलावा कई मजदूर तालाब की खुदाई का कार्य दर्ज होने के बावजूद साफ-सुथरे कपड़ों में दिखाई दिए, मानो उन्होंने कोई श्रम कार्य किया ही न हो। टीम ने यह भी देखा कि कुछ लोग सुबह हाजिरी लगाने के बाद गायब हो जाते हैं, जबकि कुछ केवल दोपहर बाद हाजिरी दर्ज कराने पहुंचते हैं।

PunjabKesari

जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि हाजिरी में कई जगह नाम किसी और का और फोटो किसी अन्य का अपलोड मिला है। सभी खामियों की विस्तृत जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!