सफाई कर्मचारियों की चेतावनी, स्मार्ट सिटी से फरीदाबाद को बना देंगे नर्क

Edited By Updated: 24 May, 2017 05:01 PM

cleanliness staff warns of making faridabad from smart city

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर वो फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी में 88वें पायदान पर ला सकते हैं

फरीदाबाद(अनिल राठी): नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर वो फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी में 88वें पायदान पर ला सकते हैं तो उसे नर्क भी बना सकते हैं। कर्मचारियों में नगर निगम आयुक्त सोनल गोयल द्वारा 300 कर्मचारियों के तबादले को लेकर बड़ा गुस्सा है, जिसको लेकर उन्होंने आज निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।PunjabKesari

कर्मचारियों के नेता बलवीर ने चेतावनी देते हुए कहा कि कि निगम प्रशासन कर्मचारियों के किए गए तबादले के फैसले को वापिस ले और नए कर्मचारियों की भर्ती करे। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा। इतना ही नहीं प्रदेश स्तरीय नेता नरेश शास्त्री ने निगम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में करीब 3 हजार कर्मचारी बड़े नेता, जज, बड़े अधिकारियों सहित कई विभागों के अफसरों के घरों में काम करते हैं और वेतन निगम से लेते हैं अगर ये कर्मचारी जनता के लिए काम करें तो प्रदेश में सफाई व्यवस्था सुधर सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!