मुख्यमंत्री मनोहर ने खोया अपना आपा, तभी कर रहे आचार सहिंता का उलंघन (video)

Edited By kamal, Updated: 14 Apr, 2019 05:22 PM

फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में जेजेपी और आम आदमी पार्टी के द्वारा संयुक्त रुप से एक प्रेस वार्ता की...

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में जेजेपी और आम आदमी पार्टी के द्वारा संयुक्त रुप से एक प्रेस वार्ता की गई। जिसमें जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि कहा कि आगामी 15 अप्रैल को अजय चौटाला पैरोल पर बाहर आ रहे हैं और उसके बाद केजरीवाल से बातचीत करके उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया जाएगा। निशान सिंह ने कहा कि हरियाणा में दिल्ली की तर्ज पर विकास होगा।

पिछले दिनों करनाल में आईटीआई के छात्र छात्राओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज को लेकर निशान सिंह ने कहा कि इसको लेकर सीएम के द्वारा सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। निशान सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपना आपा खो चुके हैं। यही कारण है कि चुनावी सभाओं में उनके द्वारा गलत बयान बाजी की जा रही है और आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!