बदमाशों ने गुप्तीधाम के सुरक्षा कर्मी को बनाया बंधक, छुड़ाने आए रसोईए की हत्या

Edited By Shivam, Updated: 30 Sep, 2019 02:11 PM

सोनीपत में हत्याओं की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला सोनीपत के नेशनल हाईवे पर स्थित गुप्तीधाम से सामने आया है। जहां पर बदमाशों ने एक रसोईया को लाठी-डंडों से पीटकर और चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल...

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत में हत्याओं की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला सोनीपत के नेशनल हाईवे पर स्थित गुप्तीधाम से सामने आया है। जहां पर बदमाशों ने एक रसोईया को लाठी-डंडों से पीटकर और चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं पुलिस ने सूचना के बाद पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना नेशनल हाईवे 1 पर स्थित गुप्ति धाम की है, यहां मृतक देवेंद्र गुप्ती धाम में रसोईया का काम करता था। सुरक्षा कर्मचारी संजीव ने बताया कि रात के समय पांच बदमाश घुसे थे। जिन्होंने पहले उसको बंधक बनाया और बाद में जब उसे बचाने के लिए देवेंद्र आया तो उन्होंने उस पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया, इसके बाद उसकी मौत हो गई। 

PunjabKesari, sonipat

वहीं गुप्तिधाम के कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि यहां पहले भी चोरी हो चुकी हैं और पुलिस से सुरक्षा की मांग की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस सुरक्षा दे देती तो यह हादसा न होता। उधर, बड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले में तीन टीमें बना दी गई है और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!