मजदूरों को हक दिलवाने के लिए मनरेगा स्कीम में किया बदलाव, कांग्रेस जनता में भ्रम फैला रही : मोहन लाल बड़ौली

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 06 Jan, 2026 04:16 PM

changes have been made to the mnrega scheme to ensure workers get their rights

सोनीपत के विश्रामगृह में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत के विश्रामगृह में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। बड़ौली ने मनरेगा स्कीम के नाम बदलने और लगातार विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दे पर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता में भ्रम फैला रही है।

बड़ौली ने कहा कि मनरेगा स्कीम में संशोधन के लिए केंद्र सरकार द्वारा उसका नाम बदल गया है, अब मनरेगा का नाम विकसित भारत की राम जी योजना रखा गया है। वहीं इसमें बहुत बड़ा बदलाव भी किया गया है ताकि वास्तविक मजदूर को हक मिल सके। पहले फर्जी मजदूरों को अधिकारियों की मिली भगत कर भुगतान किया जाता था। इस योजना में प्रावधान कर अब मजदूरों को उनका हक दिलवाया जाएगा और इसी के अलावा जो फर्जी मजदूर और फर्जवाड़ा करने वाले अधिकारी हैं, उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। 

विपक्ष पर निशाना साधते हुए बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है और वह झूठ फैलाने का कार्य कर रही है। कांग्रेस पार्टी के पास अब भ्रम फैलाने के लिए कुछ नहीं बचा है, वह झूठ फैलाकर आम जनता को बरगलाने का काम कर रही है। हरियाणा में बढ़ रहे अपराध पर बोलते हुए कहा कि यह घटनाएं घरेलू हिंसा के कारण बढ़ रही हैं और दोषियों को भी कानून सजा दिलवाने का कार्य लगातार कर रहा है।

राम रहीम को पैरोल देने का कार्य कोर्ट का, राजनीतिक मुद्दा नहीं

PunjabKesari

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने राम रहीम को पैरोल देने के मुद्दे पर कहा कि इस प्रकार राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया जा सकता। यह कानून का विषय है और कांग्रेस इस विषय पर राजनीति कर रही है। राजनीति क्यों कर रही है और इसे मुद्दा क्यों बना रही है, हमें इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन पैरोल किसे देनी और कब देनी है। यह सब कोर्ट का आदेश है और हम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!