गोहाना में देर रात धूलभरी आंधी ने बढ़ाई मुसीबतें, बिजली रही गुल...

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Jun, 2026 10:42 AM

dust storm causes problems in gohana power outage

गोहाना में देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने शहर में भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया।

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना में देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने शहर में भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। आंधी के चलते शहर के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति रातभर बाधित रही, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार कई स्थानों पर बिजली के पोल गिरने से बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। गोहाना पानीपत रोड पर चुंगी के पास एक पेड़ व तीन बिजली के खंभे गिर गए। एक बिजली के पोल के नीचे खड़ी एक बाइक पर जा गिरा, जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सड़क पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से यातायात प्रभावित हो गया और जाम जैसी स्थिति बन गई। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और सड़क से बाधाएं हटाने का कार्य शुरू किया। तेज हवाओं के कारण शहर के बाजारों में कई दुकानों की टीन शेड भी उड़कर गिर गईं। 

गनीमत रही कि रात का समय होने के कारण बाजार में भीड़ नहीं थी, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। आंधी और बारिश के कारण कई क्षेत्रों में पेड़ उखड़ गए तथा लोगों की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। बिजली विभाग के कर्मचारी क्षतिग्रस्त लाइनों और गिरे हुए खंभों को दुरुस्त करने में जुटे रहे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!