तेज रफ्तार कार का कहर; पानीपत-दिल्ली लेन पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, CCTV खंगाल रही पुलिस

Edited By Krishan Rana, Updated: 12 Oct, 2026 01:29 PM

a speeding car hits a policeman on duty on the panipat delhi lane police are ex

पानीपत-दिल्ली लेन पर स्थित हल्दाना बॉर्डर पर शनिवार को बैरिकेड हटाते समय तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर

गन्नौर (कपिल) : पानीपत-दिल्ली लेन पर स्थित हल्दाना बॉर्डर पर शनिवार को बैरिकेड हटाते समय तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। हादसे में EASI नरेंद्र कुमार घायल हो गए।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिसकर्मी सड़क पर गिर गए और उनके पैर की हड्डी टूट गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। साथी पुलिसकर्मियों ने घायल नरेंद्र कुमार को सोनीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, EASI नरेंद्र कुमार पुलिस लाइन में तैनात हैं। जंतर-मंतर पर चल रहे धरने के मद्देनजर उनकी ड्यूटी हल्दाना बॉर्डर पर लगाई गई थी। रविवार को ड्यूटी के दौरान वह सड़क पर लगाए गए बैरिकेड हटाने का काम कर रहे थे।

इसी दौरान पानीपत-दिल्ली लेन पर तेज रफ्तार से आई एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायल साथी को संभाला और अस्पताल पहुंचाया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी वाकिब ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान करने के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

फुटेज के आधार पर कार और उसके चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

वहीं, हादसे में घायल EASI नरेंद्र कुमार का सोनीपत के निजी अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!