सफाई कर्मियों से बदसलूकी के केस में पार्षद पति पर केस

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 Feb, 2026 09:05 PM

case registered against the councilor s husband for misbehaving with mcg worker

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ बदसलूकी के मामले में सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने वार्ड-33 से पार्षद सारिका भारद्वाज के पति प्रशांत भारद्वाज और उनके साथी कैलाश कुमार कोली के खिलाफ एससी एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ बदसलूकी के मामले में सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने वार्ड-33 से पार्षद सारिका भारद्वाज के पति प्रशांत भारद्वाज और उनके साथी कैलाश कुमार कोली के खिलाफ एससी एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के सचिव धर्मेंद्र जिंगाला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 


पुलिस को दी शिकायत में आरोप है कि 2 फरवरी को सफाई कर्मचारी लक्ष्मण विहार फेज-2 में अपना काम कर रहे थे। प्रशांत भारद्वाज ने उन पर एक टूटी हुई सीवर लाइन को ठीक करने के लिए जबरन दबाव बनाया, जबकि वह कार्य नगर निगम के ठेकेदार के अधीन था। जब उन्हें बताया गया कि यह काम ठेकेदार का है, तो प्रशांत भारद्वाज उग्र हो गए। आरोप है कि उन्होंने कर्मचारी के साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। जिसके बाद कर्मचारी लामबंद हो गए और उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। संघ के सचिव धर्मेंद्र ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ ने मांग की है कि आरोपी प्रशांत भारद्वाज की तुरंत गिरफ्तारी की जाए। यदि गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे अपना आंदोलन तेज करेंगे। जिसके बाद पुलिस ने प्रशांत भारद्वाज पर केस दर्ज कर लिया।
 

वहीं प्रशांत भारद्वाज का कहना है कि वे अपने वार्ड के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए गये थे। कर्मचारियों द्वारा काम में लापरवाही बरती जा रही थी और जब उन्होंने सवाल किया, तो इसे मुद्दा बना दिया गया। पुलिस ने बिना जांच किए केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने बिना निष्पक्ष जांच के केवल स्थानीय विधायक के राजनीतिक दबाव में आकर आनन-फानन में एफआईआर दर्ज की है। वार्ड में विकास कार्यों को लेकर चल रही खींचतान के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है ताकि उनकी सामाजिक छवि को धूमिल किया जा सके।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!