बीस करोड़ की संपत्ति जब्त के मामले को विधायक ने बताया विरोधियों की साजिश

Edited By Shivam, Updated: 09 Sep, 2019 10:37 PM

case of seize assets worth 20 million mla told conspiracy of opponents

एक अखबार का दावा है कि समालखा के विधायक रविन्द्र मछरौली ने बैंक से 20 करोड़ के करीब का कर्ज लिया था। कर्ज नहीं चुकाया तो बैंक ने रविन्द्र की प्रॉपर्टी जब्त कर ली। समालखा के विधायक रविन्द्र मछरौली ने मीडिया के सामने दावा किया है कि किसी बैंक से कोई...

पानीपत(अनिल कुमार): रविवार को एक खबर मिली कि समालखा के विधायक रविन्द्र मछरौली ने बैंक से 20 करोड़ के करीब का कर्ज लिया था। कर्ज नहीं चुकाया तो बैंक ने रविन्द्र की प्रॉपर्टी जब्त कर ली। वहीं समालखा के विधायक रविन्द्र मछरौली ने मीडिया के सामने दावा किया है कि किसी बैंक से कोई लोन नहीं लिया ये झूठी खबर है। रविन्द्र के मुताबिक ये क्षेत्र के विरोधी नेताओं की साजिश है।


रविन्द्र ने बताया कि पिछले चुनाव में भी अफवाहें फैलाई गई थी। रविन्द्र के मुताबिक उनके खिलाफ षड्यंत रचा गया ये कोरा झूठ है। रविन्द्र मछरौली ने कहा कि अपने वकील से सलाह कर वो उनको बदनाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। रविन्द्र मछरौली के मुताबिक हल्के की जनता चुनाव में उनके खिलाफ षडयंत्र रचने वालो को सबक सिखाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!