रोडरेज में टैक्सी चालक की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 31 Jan, 2026 09:13 PM

cab driver murder in roadrage

सदर थाना एरिया में गाड़ी को साइड नहीं देने पर हुई रोडरेज में टैक्सी चालक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सदर थाना एरिया में गाड़ी को साइड नहीं देने पर हुई रोडरेज में टैक्सी चालक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके चार दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच तथा केस में आगामी कार्यवाही कर रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

दरअसल, सदर थाना पुलिस में एक महिला ने शिकायत दी कि उसका पति यूपी का ऐटा निवासी विनोद टैक्सी चालक था। वह संतोष नामक व्यक्ति को देखरेख में टैक्सी चलाता था। बीती 30 अगस्त की रात्रि को विनोद के साथ बेरहमी से मारपीट की गई तथा उसे सेक्टर-47, गुरुग्राम में घायल अवस्था में फेंक दिया। घायल विनोद को आगरा के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान एक सितंबर को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी गुडग़ांव के इस्लामपुर निवासी अतुल ठाकरान (28) को काबू कर लिया।

 

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गुरुग्राम में प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करता है। उस रात बख्तावर चौक सेक्टर-47 के पास विनोद अपनी टैक्सी चला रहा था। इसी दौरान सडक़ पर साइड न देने को लेकर इसके व उसके अन्य साथियों के साथ विनोद की कहासुनी हो गई। विवाद बढऩे पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर विनोद के साथ लात-घूंसे मारकर उसे गंभीर रूप घायल कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप विनोद की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!