करेंसी एक्सचेंज के लिए गुड़गांव बुलाया, फिर रुपए लाने के बहाने ठग हो गया रफूचक्कर

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Feb, 2026 10:18 PM

businesman cheated on the name of currency exchange

विदेशी मुद्रा एक्सचेंज के नाम पर एक व्यक्ति से 22 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठग ने खुद को अभिषेक बताकर पीड़ित से 20 हजार अमेरिकी डॉलर और 3 हजार ब्रिटिश पाउंड लिए और ऑफिस से पैसे लेने की बात कहकर ऑफिस से गायब हो गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): विदेशी मुद्रा एक्सचेंज के नाम पर एक व्यक्ति से 22 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठग ने खुद को अभिषेक बताकर पीड़ित से 20 हजार अमेरिकी डॉलर और 3 हजार ब्रिटिश पाउंड लिए और ऑफिस से पैसे लेने की बात कहकर ऑफिस से गायब हो गया। विदेशी मुद्रा की भारतीय मुद्रा में 22 लाख रुपये कीमत है। सेक्टर-50 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के सागरपुर निवासी नदीम अख्तर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विदेशी मुद्रा का काम करते हैं। पुलिस को उनके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा खरीदने की इच्छा जताई और नदीम को गुरुग्राम के यूनिटेक बिजनेस जोन सेक्टर-50 में मिलने के लिए बुलाया। नदीम जब बताए गए पते पर पहुंचे, तो वहां उन्हें अभिषेक नाम का व्यक्ति मिला। वह नदीम को बिजनेस जोन के ब्लॉक-बी में स्थित ऑफिस नंबर 110-111 में ले गया। वहां नदीम ने उसे मांगी गई विदेशी मुद्रा सौंप दी। मुद्रा लेने के बाद आरोपी ने कहा कि उसका मुख्य ऑफिस ऊपर है और वह वहां से भारतीय मुद्रा (कैश) लेकर अभी आता है। 

 

काफी देर इंतजार करने के बाद जब वह व्यक्ति वापस नहीं आया, तो नदीम ने उसे फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो नदीम को अहसास हुआ कि उनके साथ लाखों की ठगी हो गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!