...जब अपना दुखड़ा सुनाते हुए रो पड़ा बीएसएफ का जवान (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 19 Feb, 2019 03:59 PM

इस समय पुलवामा की घटना में जवानों की कुर्बानी से जहां पूरा देश गमगीन है। वहीं एक  सैनिक की पीड़ा देश में चरमराई व्यवस्था को लेकर सामने आई है। पीड़ा ऐसी कि सरहद पर दुश्मनों से लोहा लेने वाला सैनिक...

कुरूक्षेत्र(रणदीप रोड़): इस समय पुलवामा की घटना में जवानों की कुर्बानी से जहां पूरा देश गमगीन है। वहीं एक सैनिक की पीड़ा देश में चरमराई व्यवस्था को लेकर सामने आई है। पीड़ा ऐसी कि सरहद पर दुश्मनों से लोहा लेने वाला सैनिक अपनी दास्तान सुनाते हुए रो पड़ा।

दरअसल, कुरूक्षेत्र में कष्ट निवारण समिति की बैठक की गई, जिसमें आमजन की शिकायतों को सुना जा रहा था। इसी दौरान कुरूक्षेत्र के  ही रहने वाले सतबीर सिंह जाे बीएसएफ की सेना का जवान है और त्रिपुरा में पोस्टेड है, उसने अपनी शिकायत में एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।

सतबीर सिंह का आरोप है कि एक निजी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से उसकी पत्नी की जान चली गई। उसकी पत्नी करिश्मा गर्भवती थी, जिसकी डिलीवरी के लिए एक निजी हॉस्पिटल की डॉक्टरों के पास ले जाया गया, जहां उसकी मौत इलाज के दौरान हो गई थी। सतबीर ने कष्ट निवारण समिति में इंसाफ की मांग की।

वहीं इस मामले में कष्ट निवारण समिति के चेयरमैन और खाद्य आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कंबोज ने कहा कि मामले में रिपोर्ट मंगा ली गई है, जल्द ही इंसाफ किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!