कैंसर पीड़ित युवक ने दो ASI और होमगार्ड पर कुकर्म का लगाया आरोप, पीड़ित ने सुनाई रुह कंपा देने वाली आपबीती

Edited By Harman, Updated: 19 Jun, 2026 05:35 PM

cancer stricken youth leveled allegations against two asis and a home guard

कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा उपमण्डल में निजी बैंक में काम करने वाले कैंसर पीड़ित युवक के साथ लाडवा थाने में कुकर्म के आरोपो से हड़कंप मचा है। कैंसर पीड़ित युवक ने थाने में दो पुलिस अधिकारी (ASI) और होमगार्ड पर मारपीट करने और दुष्कर्म का आरोप लगाया।...

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा उपमण्डल में निजी बैंक में काम करने वाले कैंसर पीड़ित युवक के साथ लाडवा थाने में कुकर्म के आरोपो से हड़कंप मचा है। कैंसर पीड़ित युवक ने थाने में दो पुलिस अधिकारी (ASI) और होमगार्ड पर मारपीट करने और दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़ित युवक का इलाज एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में तो हड़कंप मचा हुआ है।

पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी बाईं टांग में कैंसर है और कीमोथैरेपी का इलाज चल रहा है। हाल ही में उसकी कीमोथैरेपी हुई थी, जिसके कारण उसके सिर और शरीर के बाल झड़ चुके हैं। दो दिन पहले 17 जून की रात वह बैंक की ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। रास्ते में इंद्री नाके पर ड्यूटी कर रहे एक होमगार्ड ने उसे रोक लिया। युवक का आरोप है कि उसने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। होमगार्ड ने उसका कपड़ा हटाया। विरोध करने पर डायल-112 पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उसे जबरन पुलिस गाड़ी में बैठाकर लाडवा थाने ले जाया गया। युवक के अनुसार, उसे पहले करीब आधे घंटे तक बंद रखा गया। इसके बाद रात के समय उसे थाने के एक कमरे में ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। युवक का आरोप है कि दो एएसआई और एक होमगार्ड ने उसके कपड़े उतरवाए और उसके साथ गलत काम किया।

घटना के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टर नवनीत के मुताबिक पुलिस को रुक्का मिलने के बाद अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर उसके बयान दर्ज किए। युवक ने आरोपित पुलिस अधिकारियों और होमगार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!