कुख्यात गैंगस्टर सूबे का जीजा गिरफ्तार, पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में था शामिल

Edited By vinod kumar, Updated: 17 Oct, 2020 02:48 PM

brother in law vivek of the famous gangster sube arrested

पांच लाख के नामी गैंगस्टर सूबे के एक और साथी को गुरुग्राम की क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी गैंगस्टर सूबे का जीजा है, जिसका नाम विवेक है। विवेक कुछ दिन पहले सोहना में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में शामिल था।...

सोहना (सतीश): पांच लाख के नामी गैंगस्टर सूबे के एक और साथी को गुरुग्राम की क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी गैंगस्टर सूबे का जीजा है, जिसका नाम विवेक है। विवेक कुछ दिन पहले सोहना में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में शामिल था। पुलिस ने अब 5 लाख के इनामी बदमाश सूबे की धर-पकड़ के लिए तलाश तेज कर दी है। 

बार बार चकमा देकर गैंगस्टर सूबे पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है, लेकिन अब गुरुग्राम की क्राइम ब्रांच टीम के हत्थे जल्द ही गैंगेस्टर सूबे चढ़ सकता है। वह इसलिए क्योंकि अब गुरुग्राम पुलिस सूबे गैंग के सभी सदस्यों को एक-एक कर गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में 6 अक्टूबर को सोहना में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करवाने के मामले में सूबे गैंग के जीजा विवेक को भी अब गुरुग्राम की क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गैंगस्टर सूबे का जीजा विवेक भी सोहना में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करवाने में शामिल था।

बता दें कि गुरुग्राम की क्राइम टीम सेक्टर 39 ने इससे पहले 6 अक्टूबर को सोहना में हुई पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। इस मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मियों को गोलियां भी लगी थी, लेकिन जवाबी कार्यवाही में पुलिस की फायरिंग में भी दो बदमाशों को गोलियां लगी थी। ये बदमाश सोहना में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने आए थे। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के कारण बदमाश इस वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!