रेवाड़ी में ट्राले ने भाई-बहन को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में युवक की मौत, लड़की हुई गंभीर रूप से घायल
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 10 Mar, 2023 10:29 PM

रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर गांव पाल्हावास के पास तेज रफ्तार ट्राले ने सड़क किनारे फ्रूट्स खरीद रहे भाई-बहन को कुचल दिया।
रेवाड़ी(महेंद्र भारती): रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर गांव पाल्हावास के पास तेज रफ्तार ट्राले ने सड़क किनारे फ्रूट्स खरीद रहे भाई-बहन को कुचल दिया, जिससे युवक की मौत हो गई,जबकि बहन गंभीर रूप घायल हो गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बता दें कि शहर के गांव पहराजवास निवासी संदीप कुमार व उसकी बहन सपना दोनों घर से रेवाड़ी जाने के लिए निकले थे। दोनों गांव पाल्हावास पहुंचने के बाद हाईवे किनारे लगी रेहड़ी पर फ्रूट खरीदने लगे इसी दौरान रेवाड़ी की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रॉला रेहड़ी में आकर घुस गया। रेहड़ी चालक तो किसी तरह बच गया, लेकिन संदीप और उसकी बहन ट्रॉला के नीचे फंस गए। इस दौरान रोहित नामक युवक ने दोनों भाई बहनों को ट्राले से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने लड़के को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

बरसात ने छीना गरीब परिवार का आशियाना, छत गिरने से मां गंभीर रूप से घायल... दाने-दाने को मोहताज हुआ...

गाड़ी से आए बदमाशों ने युवक को दिन दहाड़े मारी गोली, मौत

Charkhi Dadri Firing Case: पुलिस थाने के सामने हुई अंधाधुंध फायरिंग में घायल युवक ने तोड़ा दम...4...
(VIDEO) हंसते हुए मां के हाथों से जहर पी गए भाई -बहन, मां ने खुद बनाया मासूमों को मारने का...

तेज रफ्तार मर्सिडीज बनी काल: दरोगा के नशेड़ी बेटे ने वैगनआर को मारी टक्कर, चींटियों को आटा डाल रही...

ट्रक ने मारी कावड़िए को टक्कर, गुस्साए कावड़ियों ने की तोड़फोड़, केस दर्ज

ममेरी बहन से कराओ शादी, परिवार बोला 'NO', नूंह में 90 फीट टावर पर चढ़े युवक का हाइवोल्टेज ड्रामा

Thar का कहर, कई वाहनों सहित डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मलबे में फंसकर रुकी गाड़ी

बड़ा हादसा: बिना सेफ्टी किट सीवर में उतरे सफाईकर्मी की जहरीली गैस से मौत, बचाने गया साथी जिंदगी और...

Haryana : सड़क हादसे ने छीनी 2 सगे भाइयों की जिंदगी, बहन के घर से तीज मनाकर लौट रहे थे...