Bribery Case: 8 लाख की रिश्वत लेते हुए नेता को रंगे हाथ पकड़ा, धक्के मारते हुए ले गई पुलिस

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 11 Jun, 2025 09:55 AM

bribery case leader caught red handed taking bribe of 8 lakhs

पुलिस की सीआईए टीम ने हिसार में मंगलवार देर रात संघर्ष समिति के अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण को 8 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जितेंद्र श्योराण इनेलो से जुड़े हुआ है। CIA ने जितेंद्र श्योराण को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है।

हिसार (विनोद सैनी) : पुलिस की सीआईए टीम ने हिसार में मंगलवार देर रात संघर्ष समिति के अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण को 8 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जितेंद्र श्योराण इनेलो से जुड़े हुआ है। CIA ने जितेंद्र श्योराण को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। श्योराण पर आरोप है कि उसने होटल संचालक से 20 लाख रुपए से ज्यादा की डिमांड की थी। इस कार्रवाई के दौरान 8 लाख रुपए की नकदी बरामद की गई है। 

जानकारी के अनुसार आरोपी जितेंद्र श्योराण ने पिछले सप्ताह होटल तमस के मालिक साहिल अग्रवाल पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। इसके बाद एचएसवीपी के संपदा अधिकारी ने निरीक्षण कर होटल मालिक को अतिक्रमण हटाने के लिए अल्टीमेटम दिया था। इस बीच जितेंद्र श्योराण से एक बिचौलिये ने संपर्क किया और समझौता करने के बदले 8 लाख रुपये में डील की। मंगलवार को होटल संचालक जैसे ही पैसे लेकर पहुंचा तो रूपये लेते हुए जितेंद्र श्योराण को गिरफ्तार कर लिया। हिसार पुलिस ने जितेंद्र श्योराण के अलावा उसके प्रापर्टी डीलर दोस्त राजबीर उर्फ अरवी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जेजेपी की टिकट पर लड़ चुका चुनाव

जजपा की टिकट पर 2019 में हिसार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके जितेंद्र श्योराण 2024 के चुनाव से पहले इनेलो में शामिल हो गए थे। जितेंद्र की पत्नी सुमन ने 2025 में ही हिसार में वार्ड 13 से पार्षद का चुनाव लड़ा था। जितेंद्र ने हिसार संघर्ष समिति बनाई हुई है। वह सेक्टर 9-11 आरडब्ल्यूए के प्रधान भी हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!