मां की ममता फिर हुई शर्मसार, सड़क पर गिरा मिला 5 महीने के लड़के का भ्रूण

Edited By Isha, Updated: 18 Feb, 2020 01:55 PM

boy fetus found on the road

पानीपत में मां की ममता उस समय शर्मसार हो गई जब सड़क के किनारे लड़के का भ्रूण गिरा हुआ मिला। जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नंबर 11 स्थित बाल्मीकि मोहल्ले के समीप रामायणी चौक प

पानीपत(सचिन)- पानीपत में मां की ममता उस समय शर्मसार हो गई जब सड़क के किनारे लड़के का भ्रूण गिरा हुआ मिला। जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नंबर 11 स्थित बाल्मीकि मोहल्ले के समीप रामायणी चौक पर भूर्ण को पेड़ के पास पड़ा था जिसे देखकर स्थानीय निवासी काफी संख्या में वहां पर एकत्रित हो गए। इस संबंध में इलाका निवासियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई ।

मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि किसी कलयुगी मां ने अपना पाप छुपाने के लिए यह भ्रूण वहां फेंका है जो लगभग 5 महीने का लड़के है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!