बॉडी मसाज के नाम पर चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश, 7 युवतियों सहित एक युवक गिरफ्तार

Edited By vinod kumar, Updated: 12 Jan, 2021 12:50 PM

body trade busted in the name of body massage

स्पा की आड़ में देह व्यापार का फिर से पर्दाफाश किया गया है, जिसमें एक युवक और सात युवतियों सहित कुल 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएलएफ फेज चार और सुशांत लोक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सुंशात लोक में चल रहे स्पा की आड़ में देहव्यापार...

गुरुग्राम (ब्यूरो): स्पा की आड़ में देह व्यापार का फिर से पर्दाफाश किया गया है, जिसमें एक युवक और सात युवतियों सहित कुल 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएलएफ फेज चार और सुशांत लोक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सुंशात लोक में चल रहे स्पा की आड़ में देहव्यापार का खुलासा किया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि सुशांत लोक व्यापार केंद्र सी ब्लाक में स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने अपने बोगस ग्राहकों को भेजकर मामले की पुष्टि की तो शिकायत को सही पाया गया। 

पुलिस ने मामले की पुष्टि होते ही टीम बनाई जिसमें डीएलएफ फेज फोर और सुशांत लोक पुलिस ने उक्त स्पा पर छापेमारी किया। जहां पर देह व्यापार में लिप्त सात युवतियां, एक युवक और अन्य दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में स्पा संचालक पर थाना सुशांत लोक में देहव्यापार अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज कर लिया गया है। आरोपी स्पा का मालिक है और पांच सौ से एक हजार रुपए लेकर बॉडी मसाज के नाम पर देह व्यापार का धंधा संचालित कर रहा था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!