भाजपा का विरोध करेगी भाकियू, अमित शाह को काले झंडे दिखाएंगे किसान

Edited By Shivam, Updated: 03 May, 2019 05:07 PM

bku will protest against amit shah during election campaign

भारतीय किसान यूनियन ने लोकसभा चुनावों में भाजपा का विरोध करने का ऐलान कर दिया है। यूनियन का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 5 मई को यमुनानगर के दौरे पर हैं, इस दौरान जब शाह पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगने...

यमुनानगर/अंबाला (ब्यूरो): भारतीय किसान यूनियन ने लोकसभा चुनावों में भाजपा का विरोध करने का ऐलान कर दिया है। यूनियन का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 5 मई को यमुनानगर के दौरे पर हैं, इस दौरान जब शाह पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगने के लिए आएंगे तो भारतीय किसान यूनियन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का विरोध करेगी। यूनियन ने यह फैसला पंचकूला में एक बैठक में लिया।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि भाजपा ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं किया और ना ही दादूपुर नहर सहित तमाम किसानों के हितों के मुद्दे सुलझाने का कोई काम किया। उन्होंने बताया कि भारतीय किसान यूनियन अमित शाह के दौरे पर उन्हें काले झंडे दिखाकर अपना विरोध जताएगा।

वहीं आज अंबाला में यूनियन के जिला प्रधान मल्कियत सिंह ने कहा कि भाजपा ने जो वायदे चुनावों से पहले किए थे उन्हें पूरा नहीं किया, इसलिए वे इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा वे वोट उसे देंगे जो भाजपा के उम्मीदवार के मुकाबले में मजबूत होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!