विरोध के बीच HSVP ने खाली कराई सरकारी जमीन, दिल्ली पुलिस से भी हुआ आमना सामना

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 28 May, 2026 08:26 PM

hsvp team demolished illegal construction in sector area

सेक्टर-21 में आज उस वक्त तनातनी का माहौल हो गया जब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की टीम सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए गई।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-21 में आज उस वक्त तनातनी का माहौल हो गया जब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की टीम सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए गई। यहां अतिक्रमणकारियों ने न केवल हाई वोल्टेज ड्रामा किया बल्कि सरकारी जमीन को अपना बताते हुए दिल्ली पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम को जब एचएसवीपी की टीम ने दस्तावेज दिखाए और बताया कि यह मामला दिल्ली का नहीं बल्कि हरियाणा का है तो दिल्ली पुलिस वापस लौट गई।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

एचएसवीपी के एसडीओ सर्वे गौरव यादव ने बताया कि पुलिस बल के साथ आज वह अपनी इंफोर्समेंट टीम को लेकर दिल्ली बॉर्डर के साथ लगती सरकारी जमीन को खाली कराने के लिए पहुंचे थे। यहां दिल्ली के रहने वाले कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर टीन शेड डाली हुई थी। जब एचएसवीपी की टीम ने यहां तोड़फोड़ कार्रवाई करनी शुरू की तो कुछ लोगों ने टीम का विरोध करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं एक महिला ने कार्रवाई को रोकते हुए महिला पुलिसकर्मी पर हाथ उठा दिया। धक्का मुक्की करने के साथ ही महिला ने हाई वोल्टेज ड्रामा भी किया। इतना ही नहीं कार्रवाई को रुकवाने के लिए इन लोगों ने दिल्ली पुलिस को झूठी सूचना देकर मौके पर बुला लिया। यहां पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम ने पूरे मामले को समझा और दस्तावेज देखने के बाद टीम वापस लौट गई। इसके बाद विरोध कर रहे लोगों को गुड़गांव पुलिस ने हिरासत में ले लिया और तोड़फोड़ कार्रवाई की। 

 

अधिकारियों ने बताया कि यहां आधा एकड़ जमीन पर 10 टीन शेड के कमरों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर तहसीलदार जगदीश चंद्र बिश्नोई मौजूद रहे। वहीं, एचएसवीपी की टीम में संजीव यादव, पटवारी गुरदीप, बलविंद्र, वीरेंद्र, वीरपाल सहित सर्वे टीम मौजूद रही। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!