Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिली हरी झंडी, इस रूट पर चलेगी सबसे पहले

Edited By Manisha rana, Updated: 27 May, 2026 09:25 AM

country s first hydrogen train gets the green signal it will run on this ro

रेल मंत्रालय ने देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली 10 कोच वाली डी.एम.यू. ट्रेन को जींद और सोनीपत के बीच 75 कि.मी. प्रति घंटे की अधिकतम गति से चलाने की मंजूरी दे दी है।

सोनीपत : रेल मंत्रालय ने देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली 10 कोच वाली डी.एम.यू. ट्रेन को जींद और सोनीपत के बीच 75 कि.मी. प्रति घंटे की अधिकतम गति से चलाने की मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन डीजल या बिजली आधारित कर्षण के बजाय हाइड्रोजन ईंधन सैल का उपयोग करके विद्युत उत्पादन करेगी। इसकी कुल विद्युत क्षमता 1,200 किलोवाट है और यह डिस्ट्रीब्यूटेड पावर रोलिंग स्टॉक' (डी.पी. आर.एस.) तकनीक पर काम करेगी जिसके तहत विद्युत क्षमता किसी एक लोकोमोटिव में केंद्रित होने के बजाय पूरी ट्रेन में वितरित होती है।

मंत्रालय की यह मंजूरी 'रिसर्च डिजाइन्स एंड आँगनाजंशन स्टैंड इंस (आर.डी.एस.ओ.) से तकनीकी स्वीकृति और रेल सुरक्षा आयुक्त (सी.सी.आर.एस.) द्वारा सुरक्षा परीक्षण के बाद दी गई। उत्तरी रेलवे के महाप्रबंधक को संबोधित स्वीकृति पत्र में आर.डी.एस.ओ. द्वारा जारी अंतिम गति प्रमाण पत्र और अन्य रख-रखाव मानदंडों के साथ-साथ सी.सी.आर.एस. द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि मंत्रालय की मंजूरी का मतलब यह नहीं है कि परिचालन तुरंत शुरू हो जाएगा, क्योंकि कई अनुपालन प्रक्रियाओं और सत्यापन चरणों को अभी पूरा किया जाना बाकी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)             

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!