जवाहर यादव को बनाया गया भाजपा हरियाणा का प्रदेश प्रचार एवं संपर्क प्रमुख(VIDEO)

Edited By Deepak Paul, Updated: 13 Feb, 2019 03:41 PM

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश द्वारा प्रदेश में प्रचार एवं संपर्क के कार्य के लिए जवाहर यादव को प्रदेश प्रचार एवं संपर्क प्रमुख नियुक्त किया है...

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश द्वारा प्रदेश में प्रचार एवं संपर्क के कार्य के लिए जवाहर यादव को प्रदेश प्रचार एवं संपर्क प्रमुख नियुक्त किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने जानकारी देते हुए कहा की जवाहर यादव ने भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए पूर्व में प्रदेश स्तर के विभिन्न दायित्व का निर्वहन किया है l

उन्होंने बताया की जवाहर यादव 2008 से 10 तक भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे, 2013 में जवाहर यादव ने प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर जिम्मेदारी निभाई और 2014 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद सरकार में भी मुख्यमंत्री के ओ एस डी के रूप में कार्य किया वर्तमान में जवाहर यादव हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन के पद पर कार्यरत थे उनके तीन वर्ष के कार्यकाल की समाप्ति के बाद उनको यह जिम्मेदारी दी गई है l 

जवाहर यादव को समय-समय पर संगठन और सरकार में दोनों ही जगहों पर कार्य करने का खासा अनुभव है l जवाहर यादव सरकार के विकास कार्यो का संगठन के माध्यम से प्रचार और प्रदेश में सरकार और संगठन में बेहतर समन्वय का काम करेंगे l  

जवाहर यादव ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट जी का आभार व्यक्त किया और कहा की संगठन ने जो विश्वास मुझ पर  दिखाकर मुझे ओ दायित्व सौपा है मै उस जिम्मेदारी का अपनी पूरी क्षमताओ से निर्वहन करूँगा l

अपनी बात रखते हुए जवाहर यादव ने कहा की हरियाणा में भाजपा सरकार और संगठन दोनों ही सामान्य जन के कल्याण के लिए कार्य कर रही है l

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!