भाजपा-जजपा लुटेरों का गिरोह: अभय चौटाला

Edited By Isha, Updated: 30 Jul, 2022 08:59 AM

bjp jjp gang of robbers abhay chautala

:  अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा-जजपा लुटेरों का गिरोह है। प्रदेश की जनता को ये दोनों हाथों से लूट रहे हैं। प्रदेश में महंगाई बढ़ी है, कानून व्यवस्था खत्म हो गई है, युवाओं को कोई रोजगार नहीं है। यह बात अभय सिंह चौटाला ने रानियां विधान के गांवों...

सिरसा:  अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा-जजपा लुटेरों का गिरोह है। प्रदेश की जनता को ये दोनों हाथों से लूट रहे हैं। प्रदेश में महंगाई बढ़ी है, कानून व्यवस्था खत्म हो गई है, युवाओं को कोई रोजगार नहीं है। यह बात अभय सिंह चौटाला ने रानियां विधान के गांवों में दौरे के दौरान प्रैस को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मौज लुटनी है तो इनेलो की सरकार बनाओ।

प्रदेश की जनता ने पहले कांग्रेस को और बाद में 5 साल भाजपा का शासन देखा, 3 साल भाजपा-जजपा को देखते हुए हो गए। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने बुजुर्गों का सम्मान देने के लिए बुढ़ापा पेंशन की शुरुआत की थी, उन्होंने बुजुर्गों की कोई कमाई नहीं देखी थी, लेकिन आज बीजेपी जजपा सरकार 2 लाख से ज्यादा आमदन होने पर बुजुर्गों की पेंशन काट रही है। मैं बुजुर्गों की आवाज को 8 अगस्त से शुरू होने वाले हरियाणा विधानसभा सैशन में उठाऊंगा। उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई विधायक बनने या मंत्री बनने की नहीं, मेरी लड़ाई मुख्यमंत्री पद की है। ताकि प्रदेश की जनता का भला कर सकूं। यह लड़ाई जब पूरी होगी, जब सिरसा जिले की पांचों विधानसभा सीटें इनेलो जीतेगी। साथ ही अभय सिंह चौटाला ने आने वाली 25 सितंबर को चौधरी देवी लाल जी की जयंती पर ज्यादा से ज्यादा पहुंचने की अपील की।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!