'बीजेपी-इनेलो ने साथ मिलकर लड़ा था चुनाव', सर्वमित्र कंबोज का बड़ा खुलासा

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 30 Jul, 2025 03:17 PM

bjp inld fought the election together  sarvamitra kamboj s big revelation

गोपाल कांडा के पिछले दिनों दिए बयान के बाद रानिया विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सर्वमित्र कंबोज ने बडा खुलासा किया है। कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत में सर्वमित्र कंबोज ने कहा कि रानियां विधानसभा में इनैलो व बीजेपी ने मिलकर चुनाव लडा।

सिरसा (सतनाम सिंह) : गोपाल कांडा के पिछले दिनों दिए बयान के बाद रानिया विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सर्वमित्र कंबोज ने बडा खुलासा किया है। कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत में सर्वमित्र कंबोज ने कहा कि रानियां विधानसभा में इनैलो व बीजेपी ने मिलकर चुनाव लडा। पैसा, सत्ता और चौधरी के सामने उन्होंने बेबाकी से चुनाव लड़ा। सर्व मित्र ने कहा कि उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा था कि इनेलो-बीजेपी में समझौता है, सिरसा जिला में डमी प्रत्याशी भी उतारे गए थे।

उन्होनें कहा कि पिछले दिनों गोपाल कांडा ने गुप्त समझौते के सच को उजागर किया। वहीं विधायक अर्जुन चौटाला कहते है कि वे इस्तीफे के लिए तैयार हैं, वहम निकालना है, तो मैदान में आए। कंबोज ने कहा कि अच्छी बात है, अर्जुन चौटाला आप अपनी बात पर अडिग रहें और इस्तीफा दें फिर मालूम पड़ेगा कि वहम किसका निकलता है। 

देवीलाल को नाम इस्तेमाल कर रही है इनेलो- कंबोज

सर्वमित्र कंबोज ने कहा कि रानियां विधानसभा के चुनाव में पैसा व सत्ता का गलत इस्तेमाल हुआ है। पूरे प्रदेश में रानियां विधानसभा की सीट ऐसी सीट थी जिसमें बोरियों में भरकर पैसे आए और बांटे गए। इस पर कोई एक्शन नहीं हुआ। अर्जुन चौटाला को लेकर इनेलो वर्कर कहते थे कि 40 हजार वोटों से अर्जुन की जीत होगी लेकिन जब सर्व मित्र मैदान में उतरे, तो वो संख्या 4 हजार तक सिमट गई। कंबोज ने कहा कि एक तरफ 4 पीढ़ियों से इनेलो चुनाव लड़ रही हैं और चौधरी देवीलाल के नाम का भी इस्तेमाल कर रही हैं तो वहीं एक महीना पहले आए सर्व मित्र ने जो मुक़ाबला दिया कि इनेलो बैकफुट पर है। उन्होंने कहा कि गुप्त समझौते के बलबूते जीतने वालों को अगर अभी भी वहम हैं तो मैदान में आइ आजाईये मैदान में। इस बार तो बीजेपी का स्पोर्ट भी नहीं मिलेगा और जनता जवाब देगी वो अलग। 

अर्जुन चौटाला को सलाहकर बदलने चाहिएं- कंबोज

कंबोज ने कहा कि इनेलो के कहने पर बीजेपी ने सिरसा की 3 विधानसभा ऐलनाबाद, डबवाली व सिरसा में डमी कैंडिडेट्स उतारे थे, ताकि कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया जाए। लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हुआ और गुप्त तरीके से एक दूसरे की मदद की गई। अर्जुन चौटाला को सर्वमित्र के ससुराल ने वोट दिए के सवाल पर कंबोज ने जवाब देते हुए कहा कि उनका ससुराल ही सिरसा विधानसभा में आता है, तो वोट रानियां में कैसे दे दिए। अर्जुन चौटाला को सबसे पहले सलाहकार बदलने चाहिए, जो गलत जानकारी दे रहे हैं। 

फोटो गठबंधन के सबूत पेश कर रही है- कंबोज

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद अभय चौटाला और उनके बड़े बेटे कर्ण चौटाला की फोटो पूर्व सीएम मनोहर लाल के साथ दिखाई दे रही है, लगता है कि दाल में कुछ काला है। अभय चौटाला और मनोहर लाल की फोटो इनेलो बीजेपी के गठबंधन का सबूत पेश करता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!