BJP का रवैया तानाशाहीपूर्ण है, उनकी लड़ाई पुलिस से नहीं बल्कि सरकार की नीतियों से है : दिग्विजय चौटाला

Edited By Krishan Rana, Updated: 27 Apr, 2026 02:01 PM

the attitude of the bjp government is dictatorial their fight is not with the p

हरियाणा की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है और आज हिसार में हो रही महापंचायत को लेकर माहौल

सिरसा (सतनाम) : हरियाणा की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है और आज हिसार में हो रही महापंचायत को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने महापंचायत से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने न केवल बीजेपी सरकार पर निशाना साधा बल्कि नवीन जयहिंद राज्यसभा सांसद सुभाष बराला और उनके बेटे विकास बराला से जुड़े विवादों पर भी खुलकर जवाब दिया।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने बताया कि हिसार की महापंचायत का उद्देश्य प्रदेश के छात्रों और युवाओं के मुद्दों को मजबूती से उठाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के छात्र संगठन इस पंचायत में एकजुट होकर बीजेपी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। उनका कहना था कि सरकार लगातार लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का काम कर रही है और विश्वविद्यालयों में विचारधारा थोपने की कोशिश हो रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार का रवैया तानाशाहीपूर्ण है और समय-समय पर लोकतांत्रिक अधिकारों को तोड़ा-मरोड़ा गया है। अगर आज छात्रों के हकों की लड़ाई नहीं लड़ी गई तो आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई पुलिस से नहीं, बल्कि सरकार की नीतियों से है।

महापंचायत को सफल बनाने के लिए दिग्विजय सिंह चौटाला ने विभिन्न नेताओं से मुलाकात की है। उन्होंने किसान नेता नरेश टिकैत और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलकर उन्हें इस महापंचायत में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन को व्यापक समर्थन मिल रहा है और यह केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि युवाओं के भविष्य की लड़ाई है।

 नवीन जयहिंद द्वारा किए गए कटाक्षों पर जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि उनके खिलाफ गलतफहमियां फैलाई जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास बराला से जुड़े छेड़छाड़ मामले में उन्होंने कभी भी समर्थन नहीं किया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल उस समय सुभाष बराला का समर्थन किया था जब विकास बराला को उसकी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी मिली थी।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि नवीन जयहिंद को शायद इस मामले में भ्रम हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास इस बात के प्रमाण हैं कि उन्होंने गलत तरीके से किसी का समर्थन किया, तो वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को तैयार हैं। उन्होंने नवीन जयहिंद को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि वे उनसे प्रेरणा लेते हैं और उन्हें एक संघर्षशील नेता मानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब से वे अरविंद केजरीवाल से मिले हैं, तब से उनके खिलाफ टिप्पणियां की जा रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर किसी को केजरीवाल का विरोध करना है तो उनके माध्यम से क्यों किया जा रहा है। उन्होंने सभी से अपील की कि किसी के बहकावे में आकर विरोध न करें और प्रदेश के हित में एकजुट होकर लड़ाई लड़ें।

हिसार पुलिस से जुड़े मामले पर उन्होंने कहा कि अब यह मामला पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में है और जल्द ही इस पर फैसला आएगा। उन्होंने बताया कि हाई कोर्ट ने हिसार के एसपी को 30 अप्रैल को तलब किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि न्यायपालिका इस मामले में निष्पक्ष फैसला करेगी।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि व्यवस्था में सुधार के लिए है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से अपील की कि वे इस आंदोलन में शामिल हों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं। उन्होंने दोहराया कि शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों की मांग करना हर नागरिक का हक है और इसे किसी भी हाल में छीना नहीं जा सकता। 

हिसार महापंचायत अब केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं रह गई है, बल्कि यह युवाओं, छात्रों और आम जनता के अधिकारों की आवाज बनती जा रही है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस आंदोलन का प्रदेश की राजनीति पर क्या असर पड़ता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                    

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!