हथियार के बल पर होटल मालिक से मांगी लाखों की फिरौती, पुलिस ने तीन युवकों को किया काबू

Edited By Harman, Updated: 17 Apr, 2026 01:03 PM

sirsa ransom of lakhs was demanded from the hotel owner at gunpoint

हरियाणा के सिरसा में हथियारों के बल पर फिरोती मांगने का मामला सामने आया है। यहां एक होटल मालिक से मारपीट कर 2 लाख की फिरौती की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि वहीं फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

सिरसा (सतनाम सिंह): हरियाणा के सिरसा में हथियारों के बल पर फिरोती मांगने का मामला सामने आया है। यहां एक होटल मालिक से मारपीट कर 2 लाख की फिरौती की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि वहीं फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

शहर में होटल चलाए रखने के लिए मांगी थी फिरोती

मिली जानकारी के मुताबिक, 13 अप्रैल को शहर के कंगनपुर फाटक के नजदीक होटल के पास बाइक सवार कुछ अज्ञात युवकों ने हथिरयारों के बल पर जबरन वसूली करने का प्रयास किया। पुलिस ने तीन युवकों को काबू कर लिए है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिरसा निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बलु बैरी होटल नजदीक कंगपुर फाटक सिरसा पर काम करता है। 13 अप्रैल रात्रि करीब 2 बजे होटल को बंद करने के लिए बाहर आया तो बाइक सवार 3-4 युवक खड़े दिखाई दिए। उक्त युवकों ने गाली गलौच किया और मार पिटाई करते हुए रिवाल्वर निकाल कर मेरी कनपटी पर लगा दी। धमकी दी कि होटल चलाना है तो 2 लाख रुपए देने पड़ेंगें और यदि आज के बाद होटल पर दिखाई दिया तो जान से हाथ धो बैठेगा।

पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

DSP अर्शदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ जबरन वसूली की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान खैरपुर पुलिस चौकी की टीम ने तीन युवकों अमनदीप उर्फ साधू निवासी मल्लेवाला नेजाडेला खुर्द, मनप्रीत सिंह उर्फ मनी पुत्र उपकार सिंह निवासी सपरा वाली गली सदर बाजार सिरसा व सोनल उर्फ सन्नी निवासी भक्त सिंह कॉलोनी सिरसा को नजदीक कंगनपुर फाटक सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। 

मोटरसाइकिल, स्कूटी व लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बाइक व स्कूटी एक रिवाल्वर बरामद कर ली है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!