सिरसा में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का प्रहार, 45 लाख का डोडा पोस्त किया बरामद; केंटर चालक अरेस्ट

Edited By Harman, Updated: 17 Apr, 2026 12:26 PM

police recovered poppy husk worth rs 45 lakh in sirsa

हरियाणा के सिरसा में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां पुलिस ने  करीब 45 लाख रुपए का 297 किलो 70 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। साथ ही कैंटर सवार चालक को भी काबू किया है।

सिरसा: हरियाणा के सिरसा में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां पुलिस ने  करीब 45 लाख रुपए का 297 किलो 70 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। साथ ही कैंटर सवार चालक को भी काबू किया है।

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने किया बरामद

DSP अर्शदीप सिंह ने बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस की एक टीम गश्त एवं चेकिंग के लिए डिंग क्षेत्र में मौजूद थी । एनएच-9 डिंग थाना क्षेत्र में फतेहाबाद की ओर से आ रहे एक संदिग्ध लाल रंग के कैंटर को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन से सफेद रंग के 12 प्लास्टिक कट्टे बरामद हुए। कट्टे से 297 किलो 70 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मौके पर ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेजर सिंह पुत्र मंदर सिंह निवासी गांव कुतियावाली, जिला मुक्तसर साहिब (पंजाब) के रूप में हुई है।

झारखंड के रांची से लेकर आए थे नशे की बड़ी खेप

DSP आदर्शदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह उक्त नशीला पदार्थ झारखंड के रांची क्षेत्र से लेकर आया था और सिरसा तथा आसपास के गांवों में इसकी सप्लाई करने की योजना बना रहा था। आरोपी को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ कर इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जाएगी, ताकि उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!