बिशन लाल सैनी ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- किसानों पर थोप रहे कानून

Edited By vinod kumar, Updated: 04 Dec, 2020 10:39 PM

bishan lal saini targeted the government

कृषि कानूनों के खिलाफ जहां किसानो का आंदोलन जारी है, वहीं शुक्रवार को रादौर विधायक बिशन लाल सैनी ने भी इन कानूनों को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। विधायक ने कहा की सरकार किसानों के आंदोलन से पूरी तरह हड़बड़ाई हुई है और इस आंदोलन को विपक्ष द्वारा...

रादौर (कुलदीप सैनी): कृषि कानूनों के खिलाफ जहां किसानो का आंदोलन जारी है, वहीं शुक्रवार को रादौर विधायक बिशन लाल सैनी ने भी इन कानूनों को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। विधायक ने कहा की सरकार किसानों के आंदोलन से पूरी तरह हड़बड़ाई हुई है और इस आंदोलन को विपक्ष द्वारा प्रायोजित करार देकर अपना पल्ला झाड़ रही है, जबकि आज का किसान अपने फायदे और नुकसान बारे पूरी जानकारी रखता है। 

किसानो को इन कानूनों में अपने हीत सुरक्षित नहीं नजर आ रहे है, तभी आज वो सड़को पर आंदोलन करने पर मजबूर है। वहीं उन्होंने कहा की भाजपा सरकार आज बड़े कॉरपोरेट घरानों से मिलकर किसानो को बर्बाद करने पर तुली है। उन्होंने सरकार द्वारा इस आंदोलन में हरियाणा के किसानों के शामिल न होने पर जवाब देते हुए कहा की यह आंदोलन आज पूरे देश का आंदोलन बन चूका है। जिसमे सभी राज्यों के किसान भाग ले रहे है। 

उन्होंने कहा की महाराष्ट्र से भी काफी किसान इस आंदोलन में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। किसान कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलित है, हालांकि सरकार व किसानों के बीच चार दौर की वार्ता अब तक हो चुकी है, अब देखना होगा की शनिवार को एक बाद फिर किसानों और सरकार के बीच होने वाली पांचवी वार्ता सिरे चढ़ती है या नहीं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!