Edited By Krishan Rana, Updated: 06 Oct, 2026 08:01 PM

लोकसभा सांसद एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब इन दिनों साथी सांसदों के साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा
नई दिल्ली/न्यूयॉर्क: लोकसभा सांसद एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब इन दिनों साथी सांसदों के साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा के सिलसिले में न्यूयॉर्क में हैं। इस दौरान उन्होंने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र की सहायक महासचिव एवं एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए यूएनडीपी की क्षेत्रीय निदेशक सुश्री कन्नी विग्नराजा से साथी सांसदों के साथ संवाद किया।
देब ने सोशल मीडिया पर साझा जानकारी में बताया कि बातचीत के दौरान सुश्री कन्नी विग्नराजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा “सबका साथ, सबका विकास” की भावना की सराहना की।
इस अवसर पर भारत के “विकसित भारत @2047” के लक्ष्य को लेकर देश के रोडमैप पर भी विचार-विमर्श हुआ और भारत की विकास यात्रा से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए गए।
देब भारत के संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में संयुक्त राष्ट्र के 81वें महासभा सत्र के अवसर पर न्यूयॉर्क पहुंचे हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)