बाइक सवार युवक को हरियाणा रोडवेज ने कुचला, मौके पर ही तोड़ा दम
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 21 Mar, 2023 06:31 PM

शहर के आईएमटी चौक पर किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया,जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
रोहतक (दीपक): शहर के आईएमटी चौक पर किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया,जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस के चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही युवक के पास से आधार कार्ड बरामद की है। उसकी पहचान जींद निवासी 20 सुशील के रूप में हुई है।
बता दें कि रोहतक के आईएमटी चौक पर आज सुबह हरियाणा रोडवेज की बस संख्या HR 39 E 5181 के चपेट में युवक आ गया,जिससे बस ने उसे बुरी तरह से कुचल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि टूटी-फूटी सड़कों की वजह से इस तरह की घटनाएं हो रही है,लेकिन स्थानीय विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हो की जा रही है। अगर सड़क को ठीक नहीं किया गया तो ऐसी ही घटनाएं होती रहेंगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

ड्राइवर की लापरवाही पड़ी भारी ! उचाना में डिवाइडर से टकराकर पलटी रोडवेज बस, 50 से ज्यादा सवारियां...

SMS से नौकरी से निकालना पड़ा भारी: हाईकोर्ट ने हरियाणा रोडवेज के तुगलकी फरमान पर लगाई रोक... जानिए...

Haryana: निर्माणाधीन पुलिया में फंसी हरियाणा रोडवेज बस, 30 यात्रियों की जिंदगी लगी दांव पर...

सफीदों अग्निकांड: मौत का आंकड़ा पहुंचा 11, परिवार पालने वाली कश्मीरी ने भी पीजीआई में तोड़ा दम

कुरुक्षेत्र सड़क हादसे में अग्निवीर की मौत, भतीजी ने भी तोड़ा दम...सड़क किनारे पेड़ से टकराई कार

फतेहाबाद में बाइक सवार की टक्कर से बुजुर्ग महिला घायल, परिजनों ने चालक को पीटा, दोनों पक्षाें के 4...

Tohana: बाइक सवार को बचाते समय अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई स्कॉर्पियो, बड़ा हादसा टला

फतेहाबाद में युवक की बेरहमी से हत्या, पड़ोसियों पर हमले का आरोप, कार में सवार होकर आए थे हमलावर

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग से आहत बेटे ने MLA पिता से तोड़े रिश्ते, बोले- उन्होंने...

Haryana Chirag Yojana: हरियाणा चिराग योजना के लिए कब से शुरु होने वाले हैं आवेदन, यहां करें चेक