महिला का बैग छीन बाइक सवार फरार, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Jan, 2021 04:23 PM

bike rider escaped after snatching woman s bag police registered a case

फल खरीद रही महिला से 2 बाइक सवार बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक सवारों की तलाश आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में प्रवीण राणा निवासी गली संगम बैंड वाली ने बताया कि रात्रि करीब 8 बज वह अपनी पत्नी व बच्चे के साथ...

सिरसा : फल खरीद रही महिला से 2 बाइक सवार बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक सवारों की तलाश आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में प्रवीण राणा निवासी गली संगम बैंड वाली ने बताया कि रात्रि करीब 8 बज वह अपनी पत्नी व बच्चे के साथ स्कूटी पर गली बोंब कली में अपनी पार्लर की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाजार में रेहड़ी से फल खरीदने लगे।

तभी पीछे से बाइक पर आए 2 युवकों में सएक यवक ने उसकी पत्नी के हाथ से पर्स छीन लिया और मौके से भाग गए। पर्स खींचने के दौरान वे स्कूटी से भी गिर गए। उसकी पत्नी ने काफी शोर भी मचाया, लेकिन युवक भागने में कामयाब हो गए।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया और यवकों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!