चालान से बचने के लिए पुलिसकर्मी पर चढ़ा दी बाइक, अस्पताल में भर्ती

Edited By vinod kumar, Updated: 31 Mar, 2021 06:13 PM

bike rider collision policeman to avoid challan

फतेहाबाद में चालान से बचने के लिए युवक ने एक पुलिसकर्मी पर ही बाइक चढ़ा दी। जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसे उपचार दिया गया। वहीं इस घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे कुछ...

फतेहाबाद (रमेश): फतेहाबाद में चालान से बचने के लिए युवक ने एक पुलिसकर्मी पर ही बाइक चढ़ा दी। जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसे उपचार दिया गया। वहीं इस घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे कुछ ही देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया। 

PunjabKesari, haryana

बुधवार को ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी सिरसा रोड पर यातायात के नियमों की अहवेलना करने वालों के चालान काट रहे थे, इसी बीच सामने से आ रहे एक बाइक पर तीन सवारियां सवार थी। सामने ट्रैफिक पुलिस को देख, उन्होंने चालान से बचने की सोची। इसी दौरान बाइक चालक से बाइक अनियंत्रित हो गई और वहां खड़े एक पुलिस कर्मी से जा टकराई, हादसे में पुलिस कर्मी को गंभीर चोटें आई है, उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना के बाद बाइक सवार युवक घटनास्थल से फरार हो गए, जिन्हें पुलिस ने बाद में पकड़ लिया। फिलहाल घायल पुलिसकर्मी का नागरिक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!