हरियाणा में खड़े कैंटर से टकराई बाइक, कैथल के व्यक्ति की मौत....स्कूल बस चालक था मृतक

Edited By Isha, Updated: 28 Mar, 2026 06:49 PM

bike crashes into stationary canter in haryana

जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में कैथल निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा ठंडा रोड पर उस समय हुआ जब एक बाइक सवार व्यक्ति सड़क के बीच खड़े कैंटर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में कैथल निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा ठंडा रोड पर उस समय हुआ जब एक बाइक सवार व्यक्ति सड़क के बीच खड़े कैंटर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान करीब 40 वर्षीय सतीश कुमार निवासी पबनावा (कैथल) के रूप में हुई है, जो एक प्राइवेट स्कूल में बस चालक के तौर पर कार्यरत था। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटों जिगर (10) और तेजस (12) को छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि सतीश शुक्रवार शाम को अपने काम से प्लैटिना बाइक पर कुरुक्षेत्र की ओर आ रहा था।

सड़क के बीच खड़ा था कैंटर
परिजनों के अनुसार सड़क के बीच खड़े कैंटर (HR64-7963) पर न तो कोई इंडिकेटर चल रहा था और न ही कोई इमरजेंसी साइन लगाया गया था। अंधेरे के कारण कैंटर दिखाई नहीं दिया और सतीश की बाइक सीधे उससे टकरा गई।

सिर में लगी गंभीर चोट
टक्कर इतनी भीषण थी कि सतीश का सिर कैंटर से जा टकराया, जिससे उसे गहरी चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उसे तुरंत एलएनजेपी अस्पताल, कुरुक्षेत्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कैंटर चालक की लापरवाही बनी कारण
पुलिस जांच में सामने आया है कि कैंटर सड़क के बीच खड़ा था और उसके इंडिकेटर व लाइट बंद थे। मौके पर कोई चेतावनी संकेत भी नहीं लगाया गया था, जिससे हादसा हुआ।

आज होगा पोस्टमार्टम, केस दर्ज
सूचना मिलने पर एएसआई कृष्णपाल व उनकी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कैंटर नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!