पहलगाम हमले के बाद बड़ी कार्रवाई, महेंद्रगढ़ में 14 बांग्लादेशी पकड़े...ईंट-भट्ठे पर करते थे काम

Edited By Manisha rana, Updated: 28 Apr, 2025 10:00 AM

big action after pahalgam attack 14 bangladeshis arrested in mahendragarh

महेन्द्रगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव आकोदा में स्थित ईंट-भट्ठे पर अवैध रूप से रह रहे 14 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

महेंद्रगढ़ (प्रदीप बालरोडिया) : महेन्द्रगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव आकोदा में स्थित ईंट-भट्ठे पर अवैध रूप से रह रहे 14 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।  इस कार्रवाई को खुफिया विभाग और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में तीन परिवार शामिल हैं, जिनमें 3 पुरुष, 4 महिलाएं और 7 बच्चे हैं। ये लोग साल 2008 और 2021 में भारत आए थे और पिछले तीन सालों से ईंट भट्ठे पर रहकर मजदूरी का काम कर रहे थे। पुलिस ने इन लोगों को थाना सदर महेंद्रगढ़ लाई है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस मामले में और अधिक जानकारी जुटा रही है और इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार किए गए लोग-

1. रसेल अली उम्र 26 वर्ष
2. सबाना उम्र 22 वर्ष
3. राहिल्ला उम्र 52 वर्ष
4. आसिया उम्र 03 वर्ष
5. रेश्मा उम्र 13 वर्ष
6. रफीकुल उम्र 28 वर्ष
7. जानापी उम्र 24 वर्ष
8. रूकसाना उम्र 10 वर्ष
9. जुई उम्र 04 वर्ष
10. अब्दुल सलाम उम्र 50 वर्ष
11. रिम्मू उम्र 23 वर्ष
12. रमून अली उम्र 07 माह
13. सबिना उम्र 08 वर्ष
14. सादिया उम्र 03 वर्ष

पुलिस की कार्रवाई

वहीं पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये लोग कैसे भारत आए और यहां कैसे रह रहे थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!